छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का राजविंदर कौर का संकल्प

By Liberal Media

Updated On:

Date:

सितारगंज, उत्तराखंड | Liberal Media
सितारगंज के सिसौना राजकीय महाविद्यालय में हुए छात्र संघ अध्यक्ष पद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राजविंदर कौर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी गौरव फर्त्याल को रिकॉर्ड मतों से पराजित किया।
राजविंदर कौर को कुल 373 मत प्राप्त हुए, जबकि एबीवीपी प्रत्याशी गौरव फर्त्याल को मात्र 83 मत ही मिल सके। इस तरह राजविंदर कौर ने 290 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर कॉलेज के छात्र संघ चुनाव इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया।
बताया गया कि महाविद्यालय में कुल 459 छात्रों ने मतदान किया। उल्लेखनीय है कि सामान्य छात्र संघ चुनाव में राजविंदर कौर का नामांकन निरस्त कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अध्यक्ष पद पर उपचुनाव कराया गया।
जीत के बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नाच-गाकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की।
नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष राजविंदर कौर ने सभी छात्रों का आभार जताते हुए कहा कि वह छात्र हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेंगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights