वैलेंटाइन वीक में क्यों मनाया जाता है ‘प्रपोज डे’, जानिए इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन ‘प्रपोज डे’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रेम का इज़हार कर रिश्तों की नई शुरुआत करते हैं। युवाओं के बीच यह दिन खासा लोकप्रिय है और इसे प्रेम प्रस्ताव देने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है।
इतिहासकारों के अनुसार, ‘प्रपोज डे’ की परंपरा का कोई ठोस ऐतिहासिक प्रमाण नहीं मिलता, लेकिन माना जाता है कि वर्ष 1477 में ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन ने मैरी ऑफ़ बरगंडी को हीरे की अंगूठी भेंट कर विवाह का प्रस्ताव दिया था। इसी घटना को आधुनिक ‘प्रपोज डे’ की शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है।
समय के साथ यह दिन वैलेंटाइन वीक का अहम हिस्सा बन गया, जहां प्रेम, विश्वास और रिश्तों की भावनाओं को खुलकर अभिव्यक्त किया जाता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights