सनी लियोनी ने बताया भारत में अभिनेता राजनीति पर बोलने से क्यों कतराते हैं?

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुंबई। अभिनेत्री Sunny Leone ने भारत में कलाकारों द्वारा राजनीति पर खुलकर राय न रखने की वजहों पर अपनी बात रखी है।
सनी लियोनी का कहना है कि भारत में कई तरह के सामाजिक और वैचारिक समूह मौजूद हैं, ऐसे में किसी भी बयान को अलग-अलग नजरिए से देखा जाता है।
उन्होंने कहा कि अक्सर कलाकारों को यह अंदेशा रहता है कि उनकी किसी बात को गलत संदर्भ में लेकर विवाद खड़ा कर दिया जाएगा। यह भी तय नहीं होता कि कौन-सा शब्द किसे आपत्तिजनक लग जाए और उसे तोड़-मरोड़ कर एक नई कहानी बना दी जाए।
सनी के मुताबिक, इसी डर और अनिश्चितता के कारण कई अभिनेता राजनीति जैसे संवेदनशील विषयों पर खुलकर बोलने से बचते हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights