KUSHINAGAR | LIBERAL MEDIA
कुशीनगर जिलाधिकारी आवास परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक विशालकाय विषैला कोबरा निकल आया। सांप को देखते ही आवास में मौजूद कर्मचारियों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद पडरौना रेंजर अशोक यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर की कड़ी मशक्कत के बाद स्नेक कैचर की मदद से विषैले कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से शाहपुर जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
जिलाधिकारी आवास में निकला विशालकाय विषैला कोबरा, मची अफरा-तफरी
Published On:
Date:









