राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहान भागवत ने स्पष्ट कहा है कि संघ का उद्देश्य सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का राजनीति या सत्ता की लालसा से कोई लेना-देना नहीं है।
भागवत ने कहा कि संघ राष्ट्र निर्माण के विचार पर कार्य करता है और समाज को संगठित, संस्कारित व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी दोहराया कि संघ का काम व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण तक सीमित है, न कि राजनीतिक सत्ता हासिल करना।
आरएसएस को सत्ता की ललक नहीं, समाज निर्माण लक्ष्य : मोहन भागवत
Published On:
Date:









