सीएम के आगमन से पहले आईजी किरण एस ने सीतापुर में किया सुरक्षा व तैयारियों का निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

SITAPUR | LIBERAL MEDIA
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस शुक्रवार को सीतापुर पहुंचीं और हेलीपैड, प्रस्तावित मार्गों एवं कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 फरवरी को सीतापुर आएंगे, जहां वे शास्त्रीनगर स्थित तपोधाम आश्रम में आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जीआईसी कॉलेज परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर लैंड करेगा, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से तपोधाम आश्रम पहुंचेंगे।
आईजी किरण एस ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights