MAU | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद में ऑटो रिक्शा में सवारी भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी चौराहे स्थित ऑटो स्टैंड पर सवारी भरने को लेकर पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई, जिसके बाद देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के भीटी चौराहे स्थित ऑटो स्टैंड का बताया जा रहा है।









