बिना लेआउट बनी कॉलोनियों पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा, 30 हजार वर्गमीटर निर्माण ध्वस्त

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर।
विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। ग्राम सतवां बुजुर्ग में बिना लेआउट स्वीकृति विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान करीब 30 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग, बाउंड्रीवॉल और अन्य निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
यह कार्रवाई प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई, जिसमें राजस्व कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा। मौके पर सब इंस्पेक्टर निगोही, जूनियर इंजीनियर प्रदीप त्रिवेदी, रमेश चंद्र वर्मा और कनिष्ठ सहायक अपार कपूर सहित अन्य अधिकारी तैनात रहे।
प्राधिकरण सचिव ने स्पष्ट किया कि महायोजना के अनुसार बिना लेआउट स्वीकृति किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग अवैध है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights