KUSHINAGAR | LIBERAL MEDIA
कुशीनगर में UGC बिल के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने रैली निकालकर अपना समर्थन जाहिर किया। प्रदर्शनकारी शहर की सड़कों पर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े। रैली में आम नागरिकों के साथ-साथ अधिवक्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिन्होंने जिला सत्र न्यायालय के सामने से रैली में शामिल होकर UGC बिल के पक्ष में आवाज बुलंद की।
डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर रहा। जिला मुख्यालय पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। VIP मूवमेंट का हवाला देते हुए पुलिस ने कुछ समय के लिए मार्च को रोक दिया, जिससे प्रदर्शन कुछ देर के लिए ठप रहा। रविंद्रनगर थाना प्रभारी से बातचीत के बाद स्थिति बदली और पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ा, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी के आने का इंतजार करते नजर आए और UGC बिल के समर्थन में ज्ञापन सौंपने की तैयारी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था









