आंखों की रोशनी जा रही, 24 साल पुराने दोस्त की तलाश में भटक रहा तपन प्रधानमुर्शिदाबाद से बलिया तक दोस्त से मिलने की भावुक अपील

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया/मुर्शिदाबाद | LIBERAL MEDIA

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के निवासी तपन प्रधान इन दिनों रेटिना की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। इस मुश्किल दौर में तपन की सबसे बड़ी इच्छा अपने 24 साल पुराने जिगरी दोस्त से एक बार मिलने की है, जिससे उनका संपर्क वर्षों पहले टूट गया था।

जानकारी के अनुसार तपन प्रधान के मित्र सुशील सिंह, पुत्र सुरेन्द्र कुमार सिंह वर्ष 2002 में पश्चिम बंगाल छोड़कर अपने पैतृक गांव मझौंवा, जनपद बलिया (उत्तर प्रदेश) लौट आए थे। समय बीतने के साथ दोनों का संपर्क पूरी तरह समाप्त हो गया और वर्तमान में तपन के पास अपने दोस्त का कोई मोबाइल नंबर या पुख्ता पता नहीं है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights