घर सूना पाकर चोरों ने दो मकानों को बनाया निशाना

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | LIBERAL MEDIA

बांदा शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मवई बुजुर्ग गांव की नई बस्ती में अज्ञात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने दीवार तोड़कर घरों में प्रवेश किया और बकरियां, अनाज, नकदी सहित गृहस्थी का सामान और जरूरी कागजात चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी महेश प्रजापति पुत्र दुलुवा प्रजापति घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सूना मौका पाकर चोरों ने उनके घर से तीन बकरियां चोरी कर लीं, जिनकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

वहीं दूसरे पीड़ित महेंद्र प्रजापति पुत्र प्रभु दयाल प्रजापति के घर के पीछे की दीवार तोड़कर चोर अंदर घुस गए और कमरे में रखे करीब तीन कुंतल गेहूं, 30 किलो चावल, पांच हजार रुपये नकद, गृहस्थी का सामान और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights