आगरा | Liberal Media
गाजियाबाद में तीन नाबालिग बच्चियों की आत्महत्या की दर्दनाक घटना के बाद उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सख्त हो गया है। आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने इस घटना को समाज के लिए गंभीर चेतावनी बताते हुए कहा कि बच्चों पर डिजिटल दबाव तेजी से बढ़ रहा है।
उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्कूलों को नोटिस भेजे जाएंगे और मोबाइल से होमवर्क कराने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बच्चों के हाथ में लगातार मोबाइल रहने को मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया।
बबीता चौहान ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई मजबूरी थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। मोबाइल की लत के कारण बच्चे तनाव और अवसाद के शिकार हो रहे हैं।









