मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में भेंट चोरी का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा-वृंदावन | Liberal Media
विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर विवादों के कारण चर्चा में है। मंदिर के अनन्य गोस्वामी ने मंदिर में तैनात एक निजी सुरक्षा गार्ड पर दानपात्र (गुल्लक) से भेंट चोरी करने और विरोध करने पर अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है।
अनन्य गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा गार्ड अमरदीप को मंदिर की गुल्लक से पैसे निकालते हुए रंगे हाथों पकड़ा। जब उन्होंने इस कृत्य पर आपत्ति जताई और गार्ड को टोका, तो आरोपी गार्ड ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। आरोप है कि इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने गोस्वामी का कुर्ता फाड़ दिया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
पीड़ित गोस्वामी का कहना है कि घटना के तुरंत बाद वे शिकायत दर्ज कराने

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights