मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा स्थित GLA यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच गुटबाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आए दिन छात्रों के अलग-अलग गुटों के बीच मारपीट की घटनाएं हो रही हैं और विवाद के दौरान बाहरी लोगों को भी बुलाया जा रहा है।
ताजा मामले में बीएससी के छात्र कृष्णा शर्मा की कॉलेज परिसर में बेरहमी से पिटाई कर दी गई। पीड़ित छात्र ने थाना जैंत में तीन नामजद और 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित छात्र कृष्णा शर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ रही गुटबाजी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।









