बीच सड़क पर दो गुटों में जमकर मारपीट, मची अफरा-तफरी

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर
LIBERAL MEDIA

कुशीनगर जिले के खड्डा नगर में मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मारपीट में शामिल लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

यह पूरा मामला खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा नगर का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights