झाँसी
LIBERAL MEDIA
लुटेरी दुल्हनों के किस्से तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के झाँसी में एक फरेबी दुल्हे का चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि इस युवक ने महज छह साल के भीतर तीन शादियां कीं, हर बार दहेज और जेवर हड़पकर पत्नियों को घर से निकाल दिया। अब पीड़ित महिलाओं का दावा है कि वह चौथी शादी की फिराक में है।
मामला ललितपुर जिले के जखौरा निवासी सुनील कुमार से जुड़ा है। सुनील के पिता रेलवे में गैंगमेन हैं, जबकि सुनील खुद कोई स्थायी काम नहीं करता। पहली शादी वर्ष 2019 में ललितपुर जिले की ही एक युवती से हुई थी, जिसमें करीब पांच लाख रुपये नकद और जेवर लिए गए। शादी के कुछ ही महीनों बाद दहेज की मांग शुरू हो गई और मांग पूरी न होने पर पत्नी को मायके भेज दिया गया। बाद में तलाक का नोटिस भेज दिया गया, जिसका मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है।
इसके बाद वर्ष 2021 में सुनील की दूसरी शादी कराई गई। इस बार भी करीब आठ लाख रुपये और जेवर लिए गए। कुछ महीनों बाद पत्नी के साथ मारपीट शुरू हो गई और उसे भी घर से भगा दिया गया।









