जनपद – सितारगंज, उत्तराखंड
LIBERAL MEDIA
क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सितारगंज में कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में मुख्य बाजार और आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरा।
फ्लैग मार्च की शुरुआत कोतवाली से हुई, जो जेल कैंप मार्ग, इस्लामनगर एमपी चौक, नकुलिया चौक, आबादी क्षेत्र वार्ड नंबर 6, मुख्य चौराहा, किच्छा मार्ग स्थित छोटा गुरुद्वारा, जीजीआईसी, मीना बाजार, खटीमा रोड मुख्य बाजार से होते हुए पुनः कोतवाली परिसर में समाप्त हुआ।
इस दौरान पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) 108 के जवान भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने आमजन को स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
रैपिड एक्शन फोर्स 108 के उप कमांडेंट श्री सतीश ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता से संपर्क कर सद्भावना का माहौल कायम रखना है।









