पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक का तबादला, सुकीर्ति माधव होंगे नए एसपी

By Liberal Media

Published On:

Date:

पीलीभीत | Liberal Media
पीलीभीत जनपद के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया गया है। वर्तमान पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को स्थानांतरित करते हुए उन्हें उप महानिरीक्षक (डीआईजी), एटीएस के पद पर तैनात किया गया है।
वहीं, सुकीर्ति माधव, आईपीएस (आरआर-2015) को पीलीभीत का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के अनुसार सुकीर्ति माधव शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार यह तबादला आदेश उत्तर प्रदेश में किए गए 11 जिलों के पुलिस अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है। शासन द्वारा प्रशासनिक मजबूती और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।
नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार संभालने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई कार्ययोजना लागू होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights