गाज़ियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक हँसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। मंगलवार रात करीब 2 बजे एक सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
एक-दूसरे का हाथ थामे मौत को लगाया गले
मृतक बहनों की उम्र महज 16, 14 और 12 साल थी। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि तीनों बहनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर 9वीं मंजिल से छलांग लगाई। मौके पर पहुँची पुलिस को अंदेशा है कि गेम खेलने से मना किए जाने पर बहनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा।
’कोरियन लव’ गेम की थी लत
पुलिस के अनुसार, तीनों लड़कियां ऑनलाइन गेमिंग की गंभीर शिकार थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे ‘कोरियन लव’ नाम का एक टास्क-बेस्ड गेम खेलती थीं। गेमिंग की इस लत का असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ रहा था और वे नियमित रूप से स्कूल भी नहीं जा रही थीं।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या इस टास्क-बेस्ड गेम में आत्महत्या जैसा कोई चैलेंज शामिल था।
ऑनलाइन गेमिंग का खौफनाक अंत: गाज़ियाबाद में 3 सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान
Published On:









