पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले को पुलिस ने रोका, सघन चेकिंग से मचा हड़कंप

By Liberal Media

Published On:

Date:

जनपद मऊ में धारा 163 BNSS के तहत अनुपालन कराते हुए पुलिस ने पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले को रोककर बारीकी से चेकिंग की। यह कार्रवाई उस समय की गई जब अतुल राय क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

मौके पर टी.आई. सहित नगर कोतवाली पुलिस की टीम मौजूद रही। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पूर्व सांसद अतुल राय नाराज नजर आए। उन्होंने चेकिंग को लेकर सवाल भी उठाए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह चेकिंग किसी के दबाव या कहने पर नहीं, बल्कि धारा 163 BNSS के अनुपालन के तहत की जा रही है। आदेश के अनुसार पाँच या पाँच से अधिक लोगों के एक साथ एकत्र होने या भारी संख्या में जुलूस निकालने पर रोक है, उसी के मद्देनज़र जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान अतुल राय ने मंत्री एके शर्मा को लेकर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “मंत्री जी को बयान देने से पहले होमवर्क कर लेना चाहिए।”
मामले में एडिशनल एसपी अनूप कुमार ने स्पष्ट बयान देते हुए कहा कि पुलिस निष्पक्षता से कानून का पालन करा रही है

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights