ददरौल विधायक ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, विकास प्रस्ताव सौंपे

By Liberal Media

Published On:

लखनऊ। शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद सिंह ने राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र ददरौल के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

विधायक अरविंद सिंह ने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से संबंधित योजनाओं पर चर्चा की और आवश्यक सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावों को सकारात्मक रूप से लेते हुए शीघ्र परीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से ददरौल विधानसभा में विकास की गति को और तेज किया जाएगा, जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights