आगरा में सफाई मित्रों की मांगों को लेकर अनोखा विरोध

By Liberal Media

Published On:

Date:

आगरा | Liberal Media
आगरा में सफाई मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को रक्त-पत्र सौंपने की तैयारी की। उत्तर प्रदेश नगर निगम जलकल विभाग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सिकंदर वाल्मीकि ने खून से पत्र लिखकर आउटसोर्सिंग सफाई मित्रों को वेतन वृद्धि का लाभ शीघ्र देने की मांग उठाई।
इसके साथ ही संविदा पर कार्यरत सफाई मित्रों को स्थायी किए जाने तथा सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत महिला केयर टेकरों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग भी की गई। कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा वेतन में परिवार का भरण-पोषण करना कठिन हो गया है।
इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights