बलिया / योगी सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस किसी को पकड़कर गोली नहीं चलाती, लेकिन यदि पुलिस पर फायरिंग होती है तो आत्मरक्षा में बदमाशों पर गोली चलाना आवश्यक हो जाता है। तभी प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। मंगलवार को दोपहर बेल्थरारोड स्थित आदित्य मैरिज हॉल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री अनिल राजभर ने न्यायालय की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि बेहतर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में देश-विदेश से निवेश आ रहा है, जिससे राज्य की खुशहाली और समृद्धि बढ़ रही है।
बोले मंत्री अनिल राजभर:आत्मरक्षा में ही पुलिस चलाती है गोली, प्रदेश में स्थापित है कानून का राज
Published On:
Date:









