शाहजहांपुर/दिल्ली। शाहजहांपुर के एक उद्योगपति की कंपनी से लिया गया कर्ज न चुकाने के मामले में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें शुक्रवार शाम चार बजे तिहाड़ जेल में पेश करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान अभिनेता पर न्यायालय को गुमराह करने की टिप्पणी भी की। भुगतान न होने पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए जेल भेजने का निर्देश दिया।
लेटेस्ट न्यूज़














