मेरठ | Liberal Media
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर मेरठ महानगर पश्चिम के केशव नगर की चारों बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों ने सहभागिता की।
आरएसएस अपने शताब्दी वर्ष में देशभर की प्रत्येक बस्ती में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने की योजना पर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में केशव नगर की चारों बस्तियों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचारक विनीत कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष में समाज के लिए निर्धारित “पंच परिवर्तन” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिसमें सामाजिक समरसता, स्व का भाव, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं।
मुख्य वक्ता विनीत कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माता और सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज को संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि कैलाश से लेकर कन्याकुमारी तक भारत को आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनाए रखने के लिए हिंदू समाज को एकजुट रहना पड़ेगा।
केशव नगर की चारों बस्तियों में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित, 500 से अधिक लोगों की सहभागिता
Published On:
Date:









