बीसलपुर, पीलीभीत | Liberal Media
आज बीसलपुर पहुंचे बरेली निवासी अलंकार अग्निहोत्री का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य नितिन पाठक के शिव शक्ति सदन में आयोजित बैठक में उन्होंने यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसका खुलकर विरोध किया।
अलंकार अग्निहोत्री ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं की बातों को सुना और यूजीसी से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार यूजीसी को जिस तरीके से लागू करने का प्रयास कर रही है, वह गलत है और इससे समाज में विभाजन पैदा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार भारतवासियों को आपस में लड़ाने की तैयारी कर रही है।
उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा का मंदिर होता है और वहां किसी भी प्रकार का जातिवाचक कानून लागू करना उचित नहीं है। ऐसे कानूनों के कारण आने वाले समय में बच्चों को अच्छी और समान शिक्षा देना मुश्किल हो जाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह पीड़ित होकर उन्होंने अपने उच्च पद से इस्तीफा दिया था।
बीसलपुर पहुंचे अलंकार अग्निहोत्री का जोरदार स्वागत, यूजीसी के खिलाफ कार्यकर्ताओं संग की बैठक
Published On:
Date:









