गाजियाबाद | Liberal Media
गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में थाना चौक पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार मुड़ते समय अचानक तेज रफ्तार में आ जाती है और अनियंत्रित होकर टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है।
इस हादसे में दो महिलाएं और एक बच्ची घायल हो गईं। घायलों में बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।









