मऊ | Liberal Media
मोहम्मदाबाद गोहना तहसील परिषद के मुख्य गेट पर गोड़ समाज द्वारा चल रहा धरना-प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। आंदोलन के छठे दिन गोड़ समाज के लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी।
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याएं उठाईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी जायज मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी उपेक्षा से आहत होकर उन्हें भूख हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है।
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, धरना स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से निगरानी की जा रही है। क्षेत्र में इस आंदोलन को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।









