मऊ | Liberal Media
विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एवं डिजिटल भुगतान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विद्युत विभाग, मऊ द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में उन सभी उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा जिनके परिसरों पर स्मार्ट मीटर स्थापित हैं।
अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को नेगेटिव बैलेंस रिचार्ज, एडवांस बिल भुगतान, एरियर राशि का रिचार्ज के माध्यम से भुगतान, मोबाइल में UPPCL स्मार्ट ऐप डाउनलोड कराना, सही मोबाइल नंबर अपडेट करना तथा नियमित रूप से बिजली बिल रिचार्ज करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल मऊ मागेंद्र कुमार द्वारा अधिशासी अभियंता आशीष सेठ एवं उपखंड अधिकारी अमित कुमार की उपस्थिति में लाइनमैन व अवर अभियंताओं को प्रशिक्षण दिया गया।









