मथुरा | Liberal Media
पहाड़ों पर गिरी बर्फ का असर मथुरा समेत मैदानी इलाकों में दिखा
मथुरा में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब निचले इलाकों में भी साफ देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। घने कोहरे के कारण दिल्ली–आगरा हाईवे पर वाहनों की रफ्तार लगभग थम गई है।
सुबह 8:15 बजे तक भी कोहरा छंटने का नाम नहीं ले रहा है। विजिबिलिटी शून्य होने के चलते तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन भी रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं। वहीं, बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं।









