बदायूं। जनपद के बिसौली तहसील के गांव मैथरा निवासी पुलिस इंस्पेक्टर का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वर्तमान में वह संभल जिले के बहजोई कोतवाली में तनाव थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि आज की गई।
बदायूं चंदौसी मार्ग पर बिसौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव भटपुरा के पास बाइक के आगे नीलगाय आने से दुर्घटना हो गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरा परिवार शोक में डूब गया। उनके पूरे गांव में मातम छाया हुआहै। परिजनों का रो रो का बुरा हाल है।
बिसौली निवासी इंस्पेक्टर का सड़क हादसे में निधन
Published On:
Date:








