गोला में एशियन पेंट्स के अधिकृत स्टोर का शुभारंभ, विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर (गोला) | Liberal Media

जनपद गोरखपुर के गोला बाजार क्षेत्र में ग्रामीण अंचल का पहला एशियन पेंट्स का अधिकृत स्टोर शुरू हो गया। जायसवाल हार्डवेयर द्वारा स्थापित इस स्टोर का उद्घाटन चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी एवं पन्ना जायसवाल ने फीता काटकर किया। यह एशियन पेंट्स का गोरखपुर जनपद में दूसरा तथा ग्रामीण क्षेत्र का पहला अधिकृत स्टोर है।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि स्टोर संचालक नवीन जायसवाल का यह प्रयास सराहनीय है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देता है, जिसमें युवाओं को नौकरी तलाशने के बजाय स्वरोजगार अपनाकर दूसरों को रोजगार देने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस स्टोर के खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अब शुद्ध, असली और उचित मूल्य पर पेंट उपलब्ध होगा तथा नकली उत्पादों से भी बचाव होगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights