अगर आपको बार-बार पेट में दर्द की समस्या हो रही है तो यह केवल गैस या अपच ही नहीं, बल्कि किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आरएमएल हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग के डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि के मुताबिक, लगातार पेट दर्द इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS), सूजन आंत्र रोग, बैक्टीरियल संक्रमण, पित्ताशय की पथरी, अपेंडिसाइटिस और पैनक्रियाटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से जुड़ा हो सकता है।
डॉक्टरों का कहना है कि कई लोग पेट दर्द को हल्के में लेकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह भविष्य में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। यदि दर्द लंबे समय तक बना रहता है, बार-बार लौटता है या उसके साथ उल्टी, दस्त, बुखार, वजन कम होना या खून आना जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार संतुलित आहार, समय पर भोजन, पर्याप्त पानी पीना और साफ-सफाई का ध्यान रखने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। साथ ही, किसी भी असामान्य लक्षण के दिखने पर देर किए बिना डॉक्टर से संपर्क करना ही सबसे बेहतर उपाय है।
बार-बार पेट दर्द हो सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत, लक्षणों को न करें नजरअंदाज
Published On:
Date:








