उत्तराखंड में जिम मालिक ‘मोहम्मद दीपक’ को लेकर मचा बवाल, बजरंग दल के कथित सदस्यों पर केस दर्ज

By Liberal Media

Published On:

Date:

पौड़ी गढ़वाल (उत्तराखंड): पौड़ी जिले में एक मुस्लिम दुकानदार की दुकान के नाम पर ‘बाबा’ लिखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि 26 जनवरी को बजरंग दल के कुछ कथित सदस्यों ने दुकानदार को धमकाया। इस दौरान स्थानीय जिम मालिक दीपक कुमार ने दुकानदार का समर्थन किया।

जब जिम मालिक से नाम पूछा गया तो उन्होंने अपना नाम ‘मोहम्मद दीपक’ बताया, जिसके बाद मामला और गरमा गया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने दीपक कुमार के जिम का घेराव कर लिया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

दीपक कुमार ने इस घटना को लेकर अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जिम का घेराव करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय जिम के पास करीब 40 लोग इकट्ठा हो गए थे, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांति व्यवस्था कायम रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights