मंदिर परिसर में संदिग्ध हालात में मिला गाय का कटा सिर और पैर, इलाके में तनाव

By Liberal Media

Published On:

Date:

KUSHINAGAR | Liberal Media
कुशीनगर जिले में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक मंदिर परिसर में गाय का कटा हुआ सिर और पैर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नेटुआ वीर बाबा स्थान की है। गाय के कटे हुए सिर और पैरों के पास एक पत्र भी मिला है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
सुबह दौड़ लगाने गए बच्चों और युवकों ने मंदिर परिसर में गाय के अवशेष देखे, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाय के अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights