पीलीभीत: गोष्ठी में सांस्कृतिक कार्यक्रम और किसानों का सम्मान

By Liberal Media

Published On:

Date:

PILIBHIT | Liberal Media

पीलीभीत स्थित एलएच शुगर फैक्ट्री परिसर में बसंत कालीन किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के डॉ. एस.एस. धाकड़ ने किसानों को भूमि सुधार, उन्नत खेती और गन्ना उत्पादन से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी।

गोष्ठी के दौरान किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की गन्ने की उन्नत पौध भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए लखीमपुर से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए छोटे-बड़े सम्मानित किसान भाई मौजूद रहे। बैठक के दौरान किसानों के लिए चाय और भोजन की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में एलएच शुगर मिल के आला अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights