अनुप्रीत कौर बनीं मिस फेयरवेल, सर्वोत्कर्ष बने मिस्टर फेयरवेल

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर।
बी.एस. पब्लिक स्कूल, शाहजहांपुर में कक्षा 11 के छात्रों द्वारा कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक शालिनी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य एस.सी. रॉय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्रों का तिलक लगाकर, गुलाब पुष्प भेंट कर एवं बैज पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिससे वातावरण भावनात्मक एवं सांस्कृतिक हो गया।
समारोह में विद्यालय जीवन पर आधारित नाटक, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियाँ तथा चेयर गेम व बलून गेम जैसे मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टाइटल प्रदान किए गए एवं विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।
विदाई समारोह में Miss Farewell का खिताब अनुप्रीत कौर तथा Mr Farewell का खिताब सर्वोत्कर्ष को प्रदान किया गया। इस अवसर पर निदेशक शालिनी अग्रवाल द्वारा Miss Farewell को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य एस.सी. रॉय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। निदेशक शालिनी अग्रवाल ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उप-प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह द्वारा प्रस्तुत विदाई गीत ने सभी को भावुक कर दिया।
इस अवसर पर सीबीएसई कोऑर्डिनेटर राजीव सिंह सहित शिक्षकगण रोहित, आसलम, श्रुति, ज़िया, दानिश, अमित, राजू, अमृता, चित्रा, मुस्कान, सुम्बुल एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। समारोह का समापन भावुक वातावरण में हुआ, जहां कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने विद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights