शॉर्ट सर्किट से किराना दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

By Liberal Media

Published On:

Date:

AZAMGARH | Liberal Media

आजमगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगांव कोतवाली के मुसाफिरगंज इलाके में शॉर्ट सर्किट से एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान स्वामी शिवपूजन यादव पुत्र मार्कण्डेय यादव, निवासी खनियरा (कूड़ेभार), रोज की तरह रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसके कुछ समय बाद, रात लगभग 10 बजे पड़ोसियों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख दुकानदार को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे शिवपूजन यादव ने स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा किराना सामान, फ्रिज, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और रैक पूरी तरह जल चुके थे।

दुकानदार शिवपूजन यादव का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। इस घटना में उनका लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights