15 दिवसीय ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ चलाने का निर्णय

By Liberal Media

Published On:

Date:

लालगंज (आजमगढ़)।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवगांव परिसर में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधीक्षक डॉ. ए.आर. सिंह ने की। इस दौरान 15 दिवसीय स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिसका उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. ए.आर. सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, मल्टी पर्पज वर्कर, ग्राम प्रधान, पंचायत विभाग, शहरी विकास, बाल विकास एवं सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों के माध्यम से कुष्ठ रोग की पहचान, निःशुल्क उपचार की उपलब्धता और समय पर इलाज न कराने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह उपचार योग्य है और समय पर इलाज से विकलांगता से बचा जा सकता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights