Liberal Media | Azamgarh
लालगंज (आजमगढ़)। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी), आजमगढ़ परिसर में शुक्रवार को रोज़गार मेला (जॉब फेयर–2026) का सफल आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. बी. के. त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रो. बी. के. त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेले विद्यार्थियों को उद्योग जगत से सीधे जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। इससे छात्रों को न केवल रोजगार के अवसर मिलते हैं, बल्कि उद्योगों की अपेक्षाओं को समझने का भी अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे प्लेसमेंट और कौशल विकास के प्रयासों की सराहना की।
रोजगार मेले का संचालन करते हुए संस्थान के कुलसचिव डॉ. अम्बरीष सिंह ने संस्थान की एक दशक से अधिक की विकास यात्रा को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ प्रत्यक्ष साक्षात्कार और चयन का अवसर प्रदान करना है।









