पीपीगंज में पुल के नीचे अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Gorakhpur (Campierganj)

गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के पीपीगंज थाना अंतर्गत शुक्रवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब पीपीगंज–जसवल मार्ग पर बरघट्टा पुल के नीचे एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ। सुबह टहलने निकले लोगों ने पुल के नीचे शव देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया।

पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहन जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी मारपीट के स्पष्ट निशान मिले हैं। शव के पास कोई भी पहचान से जुड़ा दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

डॉग स्क्वॉड ने पुल के नीचे शव मिलने की जगह से सुराग लेते हुए पुल के ऊपर चढ़ते हुए बरघट्टा गांव की ओर लगभग 200 मीटर तक पीछा किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights