सोना महंगा होने से आम आदमी की पहुंच से दूर, भारत में मांग 11% घटी

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सोने की मांग में वर्ष 2025 के दौरान 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में भारत में सोने की मांग 802.8 टन थी, जो 2025 में घटकर 710.9 टन रह गई। कीमतों में तेज़ उछाल के चलते आभूषणों की खरीदारी में कमी आई है, जिससे बाजार पर नकारात्मक असर पड़ा है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि सोने की कीमतों में यही रुझान जारी रहा तो वर्ष 2026 में भारत में सोने की मांग और घटकर 600 से 700 टन के बीच रह सकती है। इससे ज्वेलरी उद्योग के साथ-साथ छोटे व्यापारियों पर भी दबाव बढ़ने की आशंका है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights