बजट में जनता को मिली सुविधाओं और पुराने वादों की पूर्ति पर होनी चाहिए चर्चा : डिंपल यादव

By Liberal Media

Published On:

Date:

Delhi|Liberal media
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने केंद्रीय बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले बजट में किए गए वादे कितने पूरे हुए, इस पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देखना आवश्यक है कि जनता तक वास्तव में कितनी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं।
डिंपल यादव ने कहा कि महिला द्वारा बजट पेश किया जाना एक अच्छी बात है, लेकिन उससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि सरकार ने जो घोषणाएं पहले की थीं, उनका कितना असर जमीन पर दिखा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि देश की जनता के हित में बजट के प्रावधानों की निष्पक्ष समीक्षा की जानी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आम लोगों को वास्तव में कितना लाभ मिल रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights