कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के नाजिराबाद इलाके में स्थित दो वेयरहाउस में लगी भीषण आग के बाद मौतों का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया है। जली हुई इमारतों से अब तक 13 और शव बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
घटना के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं।
इस बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है। वहीं प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।








