दिल्ली-एनसीआर के पांच टोल प्लाजा जल्द होंगे बैरियर-फ्री, सफर होगा और सुगम

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि देशभर के 21 टोल प्लाजा को जल्द ही बैरियर-फ्री किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली-एनसीआर के पांच प्रमुख टोल प्लाजा भी जल्द बैरियर-फ्री हो जाएंगे।

मंत्री गडकरी के अनुसार, इन टोल प्लाजा में अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) पर मुंडका, नेशनल हाईवे-44 पर घेराेदा, खेड़की दौला फ्री प्लाजा, बदरपुर-फरीदाबाद फ्री प्लाजा तथा बिजवासन टोल प्लाजा शामिल हैं।

बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू होने से वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी और यात्रा समय भी घटेगा। साथ ही, डिजिटल माध्यमों से टोल वसूली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य सड़क यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights