Liberal Media | Meerut
मेरठ। लोकप्रिय अस्पताल, मेरठ ने हृदय रोग उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और एनसीआर क्षेत्र की पहली अवेक कोरोनरी आर्टरी बायपास सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। यह जटिल सर्जरी 29 जनवरी 2026 को की गई, जिसमें मरीज को पूरी तरह बेहोश किए बिना, बिना वेंटिलेटर के ऑपरेशन किया गया।
मरीज श्री दिनेश (उम्र 50 वर्ष) को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में हृदय की प्रमुख धमनियों में गंभीर रुकावट, हृदय की कार्यक्षमता मात्र 25 प्रतिशत तथा पुरानी फेफड़ों की बीमारी पाई गई। ऐसी स्थिति में सामान्य एनेस्थीसिया और वेंटिलेटर पर सर्जरी करना अत्यंत जोखिमपूर्ण था।
मरीज की जटिल स्थिति को देखते हुए लोकप्रिय अस्पताल की सीटीवीएस टीम ने थोरैसिक एपिड्यूरल एनेस्थीसिया के तहत अवेक बायपास सर्जरी करने का निर्णय लिया। इस दौरान मरीज पूरी तरह होश में रहा और स्वयं सांस लेते हुए सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की गई। पूरी प्रक्रिया के दौरान मरीज की स्थिति स्थिर बनी रही ।








