पिपरीडीह स्टेशन पर AAP का प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

आम आदमी पार्टी मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा पिपरीडीह और छोटी कम्हरिया क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर पिपरीडीह रेलवे स्टेशन परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए।
धरना-प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम प्रधान रामप्रवेश यादव, पिपरीडीह और छोटी कम्हरिया के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने रेलवे प्रशासन से जनहित में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights