उंगलियां काटी, गला रेता, सिर पर पत्थर से वार: देहरादून में 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या

By Liberal Media

Published On:

Date:

देहरादून(उत्तराखंड)। राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा की छात्रा मनीषा तोमर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। छात्रा का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार छात्रा के हाथों की उंगलियां और नाक कटी हुई थीं, गला रेता गया था तथा सिर पर पत्थर से कई वार किए गए थे। प्रथम दृष्टया मामला बेहद नृशंस हत्या का प्रतीत हो रहा है।

मामले में मृतका के चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाया गया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights