जल निकासी और सड़क निर्माण रोकने पर मोहल्लेवासियों का फूटा गुस्सा

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Banda

बांदा। शहर के बिजली खेड़ा वार्ड संख्या-1 में जल निकासी और सड़क निर्माण कार्य को दबंग व्यक्तियों द्वारा रुकवाए जाने का मामला सामने आया है। इससे नाराज़ मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि दबंगों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जिससे घरों के आसपास गंदा पानी जमा हो रहा है। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और क्षेत्र में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य को दबंगों ने दबाव बनाकर रुकवा दिया। इससे पूरे मोहल्ले में आक्रोश व्याप्त है।

पीड़ितों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए और रास्ता अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights