राहुल गांधी और उदित राज के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज

By Liberal Media

Published On:

Date:

(आशुतोष शर्मा)बदायूं। कोर्ट ने कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस प्रवक्ता डा.उदित राज के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई आज होगी।
अदालत ने दोनों नेताओं को तलब करते हुए विगत 29 जनवरी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष अपने को कहा था।
यह नोटिस अधिवक्ता एवं बसपा नेता जय सागर निवासीबदायूं के द्वारा की गई शिकायत एवं मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जारी किया गया है।
यह नोटिस एडीजे/विशेष न्यायाधीश (पासको एक्ट प्रथम) की अदालत से जारी किया गया था। अदालत ने दोनों से अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। नगर के मोहल्ला नेकपुर निवासी जय सिंह सागर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में धारा 175(3) बीएन एसएस के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। इसी याचिका पर कोर्ट ने यह नोटिस जारी किया था।
याचिका में आरोप लगाया गया है कि 17 फरवरी 2025 को का कांग्रेसी नेता डॉक्टर उदित राज ने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और वीडियो पोस्ट किया थे। इस पोस्ट में मायावती पर भ्रष्टाचार, लूट सहित कई आरोप लगाए गए थे। जिसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी कमेंट किया था। प्रार्थना पत्र में भी कहा गया है कि ऐसी पोस्ट करके मायावती की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। याचि का कहना है कि ऐसा करने से मायावती के‌ समर्थकों की भावनाएं आहत हुई है। जिससे समाज में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रार्थना पत्र में कहा गया हैकि ट्विटर पर की गई पोस्ट मानहानि कारक ,भड़काऊ और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाला बताया है। इस मामले में बदायूं अदालत में दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने‌ व जवाब तलब किया था। जिसकी सुनवाई आज होनी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights